{"_id":"5da205e98ebc3e93c63395a3","slug":"accident-on-national-highway-ambedkar-nagar-news-lko486503436","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने युवक को रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने युवक को रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। डोडो गांव के पास एनएच 233 पर पुलिस भर्ती दौड़ की तैयारी कर रहा युवक हादसे का शिकार हो गया। उसे तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। नाराज ग्रामीणों ने नाऊनगर गांव के पास सड़क पर शव रखकर हाईवे जाम कर दिया। ये लोग वाहन चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे थे। सीओ टांडा व तहसीलदार आलापुर ने मौके पर पहुंचकर समझाया-बुझाया तो करीब एक घंटे बाद जाम खत्म हो सका। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, केस दर्ज करने के लिए मृतक के भाई ने थाने में तहरीर दे दी है।
बसखारी थाना क्षेत्र के संदहा मजगवां डड़वा गांव निवासी राहुल निषाद (19) पुत्र हरीराम निषाद पुलिस भर्ती के लिए बीते कुछ दिनों से हर दिन सुबह एनएच 233 पर लंबी दौड़ लगाकर तैयारी कर रहा था। शनिवार सुबह भी वह एनएच 233 पर दौड़ लगा रहा था। बताया जाता है कि इसी बीच आजमगढ़ की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। लोग पहुंचते इससे पहले ही चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
इसके बाद आसपास के लोग युवक को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच घटना से नाराज ग्रामीणों ने नाऊनगर गांव के पास के पास सड़क पर शव रखकर एनएच 233 जाम लगा दिया। वे चालक की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग कर रहे थे। बसखारी पुलिस ने समझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
इस बीच जानकारी होने पर सीओ टांडा अमरबहादुर व आलापुर तहसीलदार मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद करीब एक घंटे से लगा जाम समाप्त हो सका। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बसखारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के भाई अरुण कुमार ने केस दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी है।