फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

ट्रिपलिंग में तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर

Thu, 26 Nov 2020 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Accident
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत बस स्टेशन के निकट ट्रिपलिंग में जीप की टक्कर लगने से तीन युवक घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अन्य मार्ग हादसों में दो घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए एक को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत कांशीराम आवास निवासी मोहम्मद शफी (18) पुत्र नजरे आलम, संदीप (18) पुत्र बृजभान व सैफी (21) पुत्र फिरोज बुधवार देर शाम एक ही बाइक से शहजादपुर से घर लौट रहे थे। बस स्टेशन के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गए। इससे तीनों को गंभीर चोटें आईं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां सैफी की हालत गंभीर बनी हुई है। टांडा कोतवाली अन्तर्गत शाहपुर गांव निवासी श्यामबहादुर (22) पुत्र मातादीन बुधवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन

पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के कादीपुर थाना अन्तर्गत कादीपुर निवासी रामशंकर (68) पुत्र रामनरायन गुरुवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह घ्ज्ञक्र के निकट सड़क पार कर रहा था। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रमाशंकर को लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed