फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

गड़बड़ी ठीक करते समय खंभे से गिरा लाइनमैन, हालत गंभीर

Wed, 18 Nov 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Accident
भीटी। थाना अन्तर्गत दशवनपुर गांव में बुधवार सुबह जर्जर विद्युत खंभे पर चढ़कर बिजली ठीक करते समय खंभा टूटने से निजी लाइनमैन नीचे गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार दशवनपुर गांव निवासी दिनेश (35) पुत्र श्रीराम निजी लाइनमैन है। बुधवार सुबह गड़बड़ी दूर करने के लिए शटडाउन लेकर गांव के निकट स्थित विद्युत खंभे पर चढ़ा हुआ था। बताया जाता है कि खंभा जर्जर हो चुका था। इसके चलते गड़बड़ी ठीक करने के दौरान अचानक खंभा बीच से टूट गया, जिससे वह नीचे गिर पड़ा। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। गंभीरावस्था में उसे सीएचसी भीटी ले जाया गया। हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेजना पड़ा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed