{"_id":"5ef774148ebc3e42af3d3955","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko5280375199","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन पुलिया से टकराई बाइक, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहांगीरगंज। वैवाहिक आयोजन में भाग लेकर घर लौटने के दौरान जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत कटघर बाजार के निकट निर्माणाधीन पुलिया से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इससे बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि गंभीर रूप से घायल युवक होमगार्ड है।
जानकारी के अनुसार आलापुर थाना अन्तर्गत इंदईपुर निवासी अजय कुमार (35) पुत्र संतलाल शुक्रवार देर शाम गांव के ही संजय (35) पुत्र शिवराज के साथ देवरिया बाजार में एक वैवाहिक आयोजन में भाग लेने गया हुआ था।
विज्ञापन
बताया जाता है कि देर रात जब दोनों वापस घर लौट रहे थे, तो इसी बीच जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के कटघर बाजार के निकट स्थित निर्माणाधीन पुलिया से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर पीछे बैठा संजय गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर थानाध्यक्ष नागेंद्र सरोज पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों को सीएचसी जहांगीरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया, जबकि हालत की गंभीरता को देखते हुए संजय को प्रारंथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बताया कि गंभीर रूप से घायल संजय होमगार्ड के पद पर तैनात है।