फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

विद्यालय निर्माण में लगी महिला मजदूर की करंट लगने से मौत

Thu, 25 Jun 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
accident
कटेहरी। अहिरौली थाना अंतर्गत मदनगढ़ गांव में निर्माणाधीन आवासीय पद्धति विद्यालय में मजदूरी करने वाली बिहार प्रांत की महिला बुधवार देर शाम करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मदनगढ़ गांव में एटीएस आवासीय पद्धति विद्यालय का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में बिहार प्रांत के सुप्रधा पश्चिम थाना अन्तर्गत दोमाथ गांव निवासी योग माया (40) पत्नी राजवंशी भी कार्य करती थी।
विज्ञापन

बुधवार देर शाम वह शौच के लिए जा रही थी। बताया जाता है कि जब वह स्कूल के मुख्य भवन के निकट से गुजरी, तो इसी बीच भूमि में उतरे करंट की वह चपेट में आ गई। चीख पुकार पर निर्माण में लगे अन्य मजदूर वहां पहुंच गए। विद्युत आपूर्ति बंद कर गंभीर रूप से झुलसी महिला का स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि विद्यालय में विद्युत आपूर्ति के लिए बगल स्थित एक नलकूप से कनेक्शन लिया गया है। तार दीवार के सहारे स्कूल के अंदर तक ले जाया गया है। बीते कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते दीवार पूरी तरह भीगी हुई है।

बताया जाता है कि तार कटा हुआ था, जिससे दीवार के सहारे भूमि पर करंट उतरा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से महिला की मौत हुई। उधर ग्रामीणों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश जल निगम पेयजल योजना के तहत स्थापित पंप नंबर 2 से अवैध ढंग से विद्युत कनेक्शन लिया गया है। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी का नतीजा रहा कि महिला की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। इस बीच विद्युत उपकेंद्र कटेहरी के जेई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। यदि अवैध ढंग से कनेक्शन का मामला मिला, तो केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed