फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   accident

बेकाबू पिकअप ने मासूम को रौंदा, मौत

Sun, 29 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
accident
अंबेडकरनगर/बसखारी। थाना क्षेत्र हंसवर अंतर्गत हंसवर बाजार में रविवार सुबह सड़क पार करने के दौरान एक मासूम को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए जिनमें से एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

हंसवर निवासी जुबेर की छह वर्षीय पुत्री मारिया नूरी रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

जब तक आसपास मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग खड़ा हुआ। इस बीच सूचना पर एसओ हंसवर श्रवण कुमार सिंह दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना क्षेत्र सम्मनपुर अंतर्गत सम्मनपुर निवासी आशुतोष (38) पुत्र शीतलाप्रसाद शनिवार देर शाम बाइक से पलई कल्याणपुर की तरफ जा रहा था। गांव के निकट पहुंचने पर उधर से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
इससे उसे गंभीर चोटें आईं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा। घायल ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।

वहीं, पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना अंतर्गत दोस्तपुर निवासी शकुंतला (55) पत्नी राजकुमार रविवार सुबह जीप की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत पहाड़पुर गांव निवासी दीपक (28) पुत्र गंगाराम शनिवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अलीगंज थाना अंतर्गत सद्दरपुर गांव निवासी सुमन (27) पत्नी बृजलाल रविवार सुबह बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed