{"_id":"5d8b9b048ebc3e93b147c2c8","slug":"accident-ambedkar-nagar-news-lko4835271120","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर साइकिल सवार मजूदर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर साइकिल सवार मजूदर की मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मजदूरी करने साइकिल से जा रहे मजदूर को श्रवणक्षेत्र मोड़ के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने रौंद दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को कोतवाली ले आई। उधर अन्य सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर है।
जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत डोमनेपुर गांव निवासी राजमन प्रजापति (40) पुत्र बैजनाथ मजदूरी का काम करता था। इन दिनों वह आनंदनगर बाजार में चल रहे एक भवन के निर्माण में मजदूरी कर रहा था। रोजाना की तहर बुधवार सुबह वह साइकिल से आनंदनगर जा रहा था। जब वह श्रवणक्षेत्र मोड़ के निकट पहुंचा, तो इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे रौंद दिया। जब तक आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। लोग राजमन को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया।
उधर अन्य सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। बेवाना के हुसेनपुर निवासी सुनील यादव (22) मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत बभनगावां निवासी मुन्ना (30) बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली के कोड़ना गांव निवासी सुशीला (60) बुधवार सुबह सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। सम्मनपुर थाना अंतर्गत पलई कल्याणपुर गांव निवासी प्रदीप (45) मंगलवार देर शाम बाइक से सम्मनपुर से घर जाते समय गांव के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्रदीप की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।