फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Accident

अलग अलग मार्ग हादसों में पांच घायल, एक ट्रॉमा रेफर

Wed, 21 Aug 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Accident
अंबेडकरनगर। जिले में हुए कई सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड प्रांत के हैदरनगर निवासी नजबुल (27) पत्नी अंसार बीते दिनों किछौछा दरगाह दर्शन के लिए आईं थीं। मंगलवार देर शाम बसखारी बाजार में सड़क पार करने के दौरान उसे जीप ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। स्थानीय इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के इलाज भी जब उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ, तो बाद में उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

अहिरौली के कटेहरी निवासी उर्मिला (55) पत्नी मोहनलाल बुधवार सुबह जब घर के पास सड़क पार कर रहीं थीं उसी समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। जलालपुर निवासी बोधप्रकाश (35) पुत्र रुद्रनरायन मंगलवार देर शाम बाइक से जलालपुर से घर जाते समय गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत खिद्दिरपुर गांव निवासी संजय (20) पुत्र हौसिला बुधवार सुबह बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बसखारी थाना अंतर्गत बसखारी निवासी फूलचंद्र (42) पुत्र रामनरायन मंगलवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed