फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Abhyudaya Vidyalaya will be built in Katehari

Ambedkar Nagar News: कटेहरी में बनेगा अभ्युदय विद्यालय

Sat, 20 Jul 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 20 Jul 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Abhyudaya Vidyalaya will be built in Katehari
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। विकासखंड कटेहरी के बालक-बालिकाओं के लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ब्लॉक क्षेत्र में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई के लिए विद्यालय खोलने की तैयारी में है। इसके लिए ब्लॉक क्षेत्र के तीन विद्यालयों की सूची बेसिक शिक्षा विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन

कटेहरी ब्लॉक क्षेत्र में कोई भी राजकीय इंटर कॉलेज नहीं है। छात्र-छात्राओं के बेहतर शिक्षा के लिए सरकार विद्यालय निर्माण की तैयारी में है। इसके लिए किसी विद्यालय या फिर अन्य स्थान पर 10 बीघा भूमि की जरूरत है। शासन के निर्देश पर बीते दिनों प्राथमिक विद्यालय कटेहरी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पीठापुर सरैया, उच्च प्राथमिक विद्यालय पहितीपुर के नाम की सूची भेजी गई है। इनमें से किसी एक विद्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विद्यालय का निर्माण होगा। इससे कटेहरी विकासखंड क्षेत्र के कक्षा 1 से 12 तक छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
विज्ञापन






पहल पर जताई खुशी

गौरा बसंतपुर निवासी शिक्षक सुशीलकांत दुबे, शेमराघाट निवासी महावीर प्रसाद, आशुतोष पांडेय व आनंद पाठक आदि ने शासन के इस पहल की सराहना की। कहा कि सरकार को क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे विद्यालयों का निर्माण तेजी से करना चाहिए। कटेहरी क्षेत्र में कोई राजकीय इंटर कॉलेज पर्याप्त संख्या में न होने से छात्र-छात्राओं को सस्ती शिक्षा का लाभ नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन






भेजी गई है सूची

शासन के निर्देश पर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विद्यालय निर्माण के लिए कटेहरी शिक्षा क्षेत्र के तीन विद्यालयों की सूची भेजी गई है। मानक है कि विद्यालय का निर्माण उसी विद्यालय में होगा जिसके पास या उसके आसपास कम से कम 10 बीघा भूमि उपलब्ध हो। जिससे खेल मैदान आदि की भी पर्याप्त सुविधा रहे। -प्रिया पाठक, खंड शिक्षा अधिकारी कटेहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed