फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Abeer Gulal

होली में इस बार दिखेगा स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित हर्बल रंग का जलवा

Sat, 07 Mar 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Abeer Gulal
फोटो 31, अंबेडकरनगर के शहजादपुर के निकट स्वयं सहायता समूह द्वारा लगाया गया रंगों की दुकान। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। होली पर इस बार जिले में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत विभिन्न समूहों द्वारा निर्मित हर्बल रंग, अबीर व गुलाल का जलवा देखने को मिलेगा। विभिन्न समूहों से जुड़ी महिलाओं की ओर से जिले में 60 से अधिक स्थानों पर हर्बल रंग, अबीर व गुलाल की दुकानें सजाई गई हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि जिले में जगह-जगह हर्बल रंग, अबीर व गुलाल की बिक्री महिलाओं द्वारा की जा रही है। यह नई पहल आने वाले समय में मिशन से जुड़े समूहों को रोजगार में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

होली पर्व का उल्लास जिले में अब चरम पर पहुंचने लगा है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में पर्व से संबंधित सामग्रियों की दुकानें सज गई हैं। रंग बिरंगी व आकर्षक पिचकारियों के साथ ही अबीर, गुलाल व रंगों की दुकानें सज गई हैं। इनकी उपभोक्ताओं द्वारा बढ़ चढ़कर खरीददारी भी शुरू कर दी गई है। पर्व की खुशियों में किसी भी प्रकार की कमी न रह जाए, इसे लेकर बच्चों व युवाओं द्वारा अभी से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। वे बाजारों में पहुंचकर मनपसंद पिचकारियों व रंगों की खरीददारी में जुट गए हैं। दुकानदारों द्वारा भी पर्व से संबंधित सामग्रियों की बढ़ चढ़कर बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन

इन सबके बीच जिले में पहली बार राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत विभिन्न समूहों से जुड़ीं महिलाओं द्वारा निर्मित हर्बल रंग, अबीर व गुलाल की बिक्री बढ़ चढ़कर की जा रही है। होली पर्व के मद्देनजर हर्बल रंग, अबीर व गुलाल के निर्माण का प्रशिक्षण बीते दिनों ही विभिन्न समूहों से जुड़ी 150 महिलाओं को दिया गया था। इसका असर भी देखने को मिला। राष्ट्रीय आजीविका मिशन के जिला प्रबंधक अशीष कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत विभिन्न समूहों से जुड़ी महिलाओं द्वारा जिले के 60 से अधिक स्थानों पर हर्बल रंग, अबीर व गुलाल की बिक्री की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर गर में अकबरपुर विकास खण्ड कार्यालय व विकास भवन परिसर में हर्बल रंग की दुकानें लगाई गई हैं। इसके अलावा बेवाना, अटंगी, बरियावन, जलालपुर, टांडा, आलापुर, जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, सम्मनपुर, भियांव, कटेहरी, भीटी, महरुआ, टांडा, हंसवर आदि क्षेत्रों में 60 से अधिक दुकानें विभिन्न समूहों की महिलाओं द्वारा लगाई गई हैं। 10 से 250 रुपये में हर्बल रंग, अबीर व गुलाल की बिक्री की जा रही है। उपभोक्ताओं द्वारा इनकी बढ़ चढ़कर खरीददारी भी की जा रही है। इस प्रकार के हर्बल रंग, अबीर व गुलाल की बढ़ चढ़कर होने वाली बिक्री से संबंधित समूह की महिलाओं में काफी उत्साह है।

बताया कि जिस प्रकार से हर्बल रंग की बिक्री हो रही है, उससे आने वाले समय में समूहों से जुड़ी महिलाओं के रोजगार के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उधर एलडीएम अशीष सिंह ने बताया कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सभी बैंकों को निर्देशित किया गया है कि समूहों को रोजगार के लिए ऋण देने में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed