{"_id":"67549c4ae4d1564c370c0d44","slug":"aapdar-id-will-be-created-in-schools-by-organizing-camps-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1002-125723-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शिविर लगाकर स्कूलों में बनाई जाएगी अपार आईडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शिविर लगाकर स्कूलों में बनाई जाएगी अपार आईडी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। परिषदीय व माध्यमिक स्कूल में पंजीकृत प्रत्येक विद्यार्थी की अपनी विशेष पहचान होगी। सभी की ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाने के लिए अब प्रत्येक माह की नौ और 10 तारीख को स्कूलों में अपार दिवस का आयोजन किया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने डीआईओएस और बीएसए को पत्र भेजकर इसी माह से व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं।
यू-डायस पंजीकरण के साथ अब कक्षा एक से 12वीं तक के सभी बोर्ड के प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अपार आईडी अनिवार्य कर दी गई है। इंटरमीडिएट तक की शिक्षा के दौरान विद्यार्थी की संपूर्ण पहचान के लिए यही अपार आईडी पर्याप्त होगी। एक वर्ष से इसे बनाने की प्रक्रिया धीमी गति से संचालित हो रही है। जिले में सभी बोर्ड के मिलाकर चार लाख से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत हैं। अभी तक 20 हजार के करीब ही अपार आईडी बन सकी है। अपार आईडी के लिए यू-डायस पर पंजीकरण अनिवार्य है। धीमी प्रगति देख शासन ने प्रत्येक माह की नौ और 10 तारीख को स्कूलों में अपार दिवस मनाकर विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के लिए कहा है। 14 दिसंबर को बीएसए व डीआईओएस से कार्य की प्रगति आख्या मांगी है।
यू-डायस पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी का आधारकार्ड होना चाहिए। जिले में 40 हजार से अधिक विद्यार्थियों के आधारकार्ड में समस्या बनी हुई है, जिससे उनका सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
सभी इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य को पत्र भेजकर अपार आईडी के पंजीकरण के लिए कहा गया है। विद्यार्थियों को भी आधार संबंधी प्रक्रिया पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। सभी परिषदीय विद्यालयों में कैंप लगाकर इस दिवस पर बच्चों की अपार आईडी बनवाई जाएगी। इसके निर्देश सभी खंड शिक्षा अधिकारियों के दे दिए गए हैं।