{"_id":"630bb0c6e1e7ae066319474a","slug":"aap-took-out-a-march-against-inflation-and-corruption-ambedkar-nagar-news-lko64569767","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ आप ने निकाली पद यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई व भ्रष्टाचार के खिलाफ आप ने निकाली पद यात्रा
विज्ञापन
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर महंगाई के विरोध में पदयात्रा का नेतृत्व करते आप सांसद संजय सिंह।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर नगर में पद यात्रा निकाली। शहजादपुर संघतिया से निकली पद यात्रा पटेलनगर तिराहे पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान केंद्र व प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाए गए।
बाद में जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता में सांसद केंद्र सरकार पर जमकर बरसे। कहा कि यदि आम आदमी दो लाख रुपये का कर्ज अदा नहीं कर पाता, तो उसे तहसील के लॉकअप में डाल दिया जाता है, लेकिन केंद्र सरकार ने 43 कंपनियों की तीन लाख 53 हजार करोड़ से अधिक राशि माफ कर दी।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार रविवार को दोपहर बाद आप सांसद संजय सिंह जिला मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने संघतिया चौराहे से पद यात्रा शुरू की। पटेलनगर तिराहे तक पद यात्रा करने के दौरान सांसद संजय ने कहा कि महंगाई दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। महंगाई से आम आदमी त्रस्त है।
विज्ञापन
आर्थिक रूप से कमजोर व मध्यम वर्ग के परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गए हैं। उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला हुआ है। पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। पूंजीपति बैंक से कर्ज लेकर विदेश भाग जा रहे हैं। उन्हें रोक पाने में केंद्र सरकार विफल है।
प्रेसवार्ता में संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि यदि आम आदमी कर्ज लेकर जमा नहीं कर पाता है तो उसे तब तक तहसील के लॉकअप में रखा जाता है, जब तक वह अदा नहीं कर देता। इसके विपरीत लगातार उद्योगपतियों पर मेहरबानी दिखाई जा रही है। संजय ने कहा कि 11 लाख करोड़ से अधिक की राशि का कर्ज पूंजीपतियों का माफ कर दिया।
15 लाख करोड़ रुपये तमाम पूंजीपति लेकर विदेश भाग गए, लेकिन उनसे वसूली को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, विनय पटेल, मूलचंद्र जायसवाल, राकेश वर्मा आदि मौजूद रहे। इस बीच अटेवा संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को पुरानी पेंशन बहाली समेत विभिन्न मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।