{"_id":"6a09fa999192fbc0b6083957","slug":"aadhaar-facility-will-be-available-at-the-main-post-office-on-sundays-as-well-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-156604-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: प्रधान डाकघर में रविवार को भी मिलेगी आधार की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: प्रधान डाकघर में रविवार को भी मिलेगी आधार की सुविधा
Sun, 17 May 2026 10:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 17 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
प्रधान घर पर रविवार को भी आधार नामांकन और संशोधन की सुविधा शुरू करती विपणन अधिकारी।
अंबेडकरनगर। अकबरपुर प्रधान डाकघर में अब प्रत्येक रविवार को आधार नामांकन और संशोधन की सुविधा शुरू हो गई है। इसका शुभारंभ रविवार को डाकघर की विपणन अधिकारी नूतन सिंह ने फीता काटकर किया। पहले रविवार को डाकघर के बंद होने के कारण लोगों को आधार बनवाने के लिए दूसरे दिन का इंतजार करना पड़ता था।
इसके लिए अपना समय भी खर्च करना पड़ता था, लेकिन अब इससे काफी राहत मिलेगी। भारतीय डाक विभाग की यह पहल लोगों को आधार संबंधी सेवाएं अधिक आसान और सुविधाजनक रूप से सुविधा मुहैया करा रही है। यह सुविधा प्रत्येक रविवार को सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक उपलब्ध रहेगी।
नूतन सिंह ने बताया कि अन्य दिनों की तरह अब प्रत्येक रविवार को भी आधार सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। नागरिकों को आधार नामांकन की सुविधा प्रदान की जाएगी। आधार में नाम संशोधन की सुविधा भी मिलेगी। पता परिवर्तन और मोबाइल नंबर अपडेट भी संभव होगा। जन्मतिथि संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसी विभिन्न आधार संबंधी सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। यह सभी सेवाएं रविवार को विशेष रूप से प्रदान की जाएंगी। इस दौरान बड़ी संख्या में आधार बनाने के लिए लोग मौजूद रहे।