{"_id":"6702d39591070f7cda0c5ce6","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-122422-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: सड़क हादसे में युवक की मौत
Sun, 06 Oct 2024 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
महरुआ (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के बरधाभिउरा गांव के निकट रविवार सुबह अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थाना क्षेत्र महरुआ के दुर्गूपुर गांव निवासी कपिलदेव (18) रविवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। जब वह बरधाभिउरा के निकट पहुंचा तो इसी बीच उधर से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। बेहोशी की दशा में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार उसने हेलमेट नहीं लगा रखा था।