{"_id":"6702d3e7695fa7a7b508d03e","slug":"a-young-man-who-went-to-take-a-bath-died-by-drowning-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-122421-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नहाने गए युवक की डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नहाने गए युवक की डूबकर मौत
Sun, 06 Oct 2024 11:46 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। थाना क्षेत्र के बनकटा बुजुर्ग गांव के निकट रविवार को नाले में दोस्तों के साथ नहा रहे एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पटखौली गांव निवासी अंकित यादव (19) रविवार दोपहर बाद लगभग एक बजे अपने दो दोस्तों दिव्यांश पांडेय और रोहित पांडेय के साथ बनकटा बुजुर्ग गांव के निकट स्थित नाले में नहाने गया था। साथ गए दोनों दोस्त तो पानी में नहीं उतरे, लेकिन अंकित नाले में नहाने लगा। इसी दौरान वह नाले में डूब गया। जब तक स्थानीय ग्रामीण उसे नाले से बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद वहां पहुंची मां किरन एवं भाई अमन यादव का रो रोकर बुरा हाल था।