फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A young man returning from the fair drowned in a pond along with his bike, died

Ambedkar Nagar News: मेले से लौट रहा युवक बाइक समेत तालाब में डूबा, मौत

Thu, 29 Aug 2024 10:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 10:40 PM IST
विज्ञापन
A young man returning from the fair drowned in a pond along with his bike, died
भीटी (अंबेडकरनगर)। मेला देखकर घर लौट रहा युवक बाइक समेत थाना क्षेत्र के दिलावलपुर गांव के निकट स्थित तालाब में गिर पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह कुछ ग्रामीण दिलावलपुर गांव के बाहर स्थित तालाब की तरफ गए तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। एक युवक का शव तालाब में उतरा रहा था जबकि तालाब में ही एक बाइक भी गिरी पड़ी थी। आसपास के लोग जुटने लगे। इस बीच एसओ भीटी अमित कुमार पांडेय भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। जेब में मिले मोबाइल से कॉल लिस्ट में मौजूद नंबरों पर जब फोन किया गया तो युवक की पहचान दीपक कुमार गौड़ (45) निवासी गयासपुर थाना तारुन जनपद अयोध्या के रूप में हुई। पुत्र अमित ने बताया कि उनके पिता बुधवार को भीटी थाना क्षेत्र के खजुरी में आयोजित आस्तकीन मेले में गए थे। माना जा रहा है कि देर शाम घर लौटने के दौरान वह अनियंत्रित हो गए और तालाब में बाइक समेत गिर पड़े, इससे उसकी मौत हो गई। पुत्र ने बताया कि उनके पिता नशे के आदी थे। एसओ ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed