फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A young man died after being hit by a pickup while returning after making a reel

Ambedkar Nagar News: रील बनाकर लौटते समय पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Sun, 03 Aug 2025 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 03 Aug 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a pickup while returning after making a reel
अंबेडकरनगर। हंसवर के रामपुर बेनीपुर निवासी अभिषेक (20) बाइक से दोस्तों के साथ मकरही हवेली से रील बनाकर वापस लौटते समय रविवार शाम पांच बजे पिकअप की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अभिषेक अपने चार-पांच दोस्तों के साथ बाइक से मकरही गए थे। रांगेय राघव इंटर कॉलेज के निकट पहुंचे थे। तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में उलछकर वह दूर जा गिरे और सिर में गंभीर चोटें लग गईं थीं। स्थानीय लोगों की मदद से उनके दोस्तों ने उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाई बहन थे। छोटी बहन अपने पिता पप्पू व मां के साथ पानीपत में ही रहती है। चार माह पूर्व मृतक पानीपत से वापस आकर गांव में अपने बड़े पापा जगदीश के साथ रह रहा था। थानाध्यक्ष वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed