{"_id":"612928d38ebc3e79f250f01e","slug":"a-united-effort-is-necessary-for-the-betterment-of-women-ambedkar-nagar-news-lko593033291","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं की बेहतरी को एकजुट प्रयास जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर के टांडा नगर पालिका परिषद के सिकन्दराबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत शपथ लेतीं महिल?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
Link Copied
विद्युतनगर। मिशन शक्ति के तहत नगर पालिका टांडा के मोहल्ला सिकन्दराबाद में महिला जागरूकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें महिलाओं के हितों एवं उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के मान सम्मान, सुरक्षा व स्वावलंबन की दिशा में समाज को एकजुट हो कर कार्य करना होगा। इसी से सशक्तीकरण के सपने को पूरा किया जा सकता है। यह बात नगर पालिका अधिशासी अधिकारी डॉ. आरपी श्रीवास्तव ने कहीं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मिशन शक्ति नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन से जुड़ा हुआ है। महिलाएं पूरी मजबूती के साथ विकास के पथ पर अग्रसर हो रही हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसका लाभ उठाकर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। मिशन शक्ति महिलाओं को लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने में अहम भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन
वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं की बेहतरी सुनिश्चित करने के लिए समाज को भी आगे आने की जरूरत है। उन्हें बेहतर दिशा मिल सके, इसके लिए सोच को बदलने की जरूरत है। इसके साथ ही महिला हेल्पलाइन नंबर व एंबुलेंस सेवा आदि की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।