फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A special campaign to control communicable diseases will be launched in the month of April.

Ambedkar Nagar News: अप्रैल माह में चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Sun, 22 Mar 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 22 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
A special campaign to control communicable diseases will be launched in the month of April.
अंबेडकरनगर। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार शाम विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की सीडीओ आनंद शुक्ला ने बैठक ली। एक अप्रैल से संचालित होने वाले इस विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान की रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान सीएमओ डॉ. संजय कुमार शैवाल ने बताया कि वेक्टर जनित रोगों और दिमागी बुखार की रोकथाम सरकार की प्राथमिकता है। इसी के तहत एक अप्रैल से 30 अप्रैल तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलेगा। दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 तक संचालित होगा। अभियान के तहत व्यापक साफ-सफाई, जलभराव की रोकथाम और एंटी लार्वा कार्य होंगे। फॉगिंग, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता व कूड़ा निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाएगा। दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे। वे बुखार, खांसी, सांस संबंधी लक्षणों वाले मरीजों की पहचान करेंगी।
विज्ञापन

----------------

विभागों की होगी निगरानी

नगर निकाय और पंचायती राज विभाग भी इस अभियान में सहयोग करेगा। साफ-सफाई व कचरा निस्तारण में इन विभागों का योगदान रहेगा। शिक्षा विभाग विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम चलाएगा। बाल विकास सेवा विभाग कुपोषित बच्चों की पहचान कर पोषण सेवाएं देगा। जल निगम स्वच्छ पेयजल आपूर्ति और पशुपालन विभाग की ओर से पशुओं से फैलने वाले रोगों की रोकथाम पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed