{"_id":"607333768ebc3ec39f5dcb4f","slug":"a-spark-took-away-the-happiness-of-the-family-ambedkar-nagar-news-lko5737593122","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चिंगारी ने छीन लीं परिवार की खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चिंगारी ने छीन लीं परिवार की खुशियां
विज्ञापन
फोटो 13, अंबेडकरनगर के शहजादपुर सघतियां नाका में रमेश के घर लगी आग में इस तरह जलकर नष्ट हो गई नकदी।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। चूल्हे से निकली चिंगारी ने विवाह की खुशियों में सराबोर परिवार को गम के अंधेरे में ढकेल दिया। आग से लगभग साढ़े चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत संघतियां मोहल्ला स्थित एक घर में शनिवार देर रात चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई, जिससे घर में रखा सारा सामान जल गया। इसमें एक लाख 80 हजार रुपये भी जलकर राख हो गए। 80 हजार रुपये परिवार ने विवाह के लिए उधार लिए थे। आग की चपेट में आकर कैश, आभूषण, कपड़े व अन्य उपयोगी सामान भी जल गया।
संघतियां मोहल्ला निवासी रमेश के घर में विवाह की खुशियां थीं। दरअसल रमेश की पुत्री अर्चना का विवाह 4 मई को है। इसे लेकर विवाह संबंधित जरूरी सामानों की खरीदारी तेज कर दी गई थी। शनिवार देर शाम चूल्हे पर खाना बना। खाना खाने के बाद परिवारीजन सो गए। बताया जाता है कि देर रात अचानक घर की किचन के साथ ही कमरे में आग की लपटें उठने लगीं। इस बीच परिवारीजनों की नींद खुल गई और वे बाहर की ओर भागे।
गुहार पर लोग मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही आग बुझाने में जुट गए। पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने एक घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सारा सामान जल गया। घटना से परिवारीजनों की खुशियां काफूर हो गईं। रमेश की समझ में नहीं आ रहा था कि वे क्या करें। रमेश के पुत्र गोलू ने बताया कि 4 मई को उसकी बहन अर्चना का विवाह है। जरूरी सामानों की खरीदारी के लिए 1 लाख 80 हजार रुपये रखे हुए थे, जो जल गए। विवाह के लिए खरीदे गए कपड़े व अन्य जरूरी सामान जलने के साथ ही आभूषण भी पिघल गए।
विज्ञापन
उधर, घटना की जानकारी होने पर सुबह तहसीलदार जेपी यादव ने राजस्व कर्मियों के साथ मौका मुआयना किया। जरूरी खाद्यान्न पीड़ित परिवार को उपलब्ध कराया। साथ ही अन्य सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।