फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A quack did the operation, the woman lost her life

Ambedkar Nagar News: झोलाछाप ने किया ऑपरेशन, गई महिला की जान

Tue, 19 Mar 2024 10:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
A quack did the operation, the woman lost her life
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। मॉडरमऊ बाजार में एक झोलाछाप द्वारा ऑपरेशन के बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद से आरोपी अस्पताल बंद कर फरार हो गया। महिला के पति ने आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के शहाबुद्दीनपुर निवासी शोभा देवी (50) वर्ष पिछले कुछ दिनों से गुर्दे में पथरी की शिकायत से परेशान चल रही थीं। बीते दिनों वह मॉडरमऊ बाजार में संचालित एक झोलाछाप के पास इलाज कराने गईं। उसने ऑपरेशन का सुझाव दिया। 10 दिन पहले आरोपी ने अपने क्लीनिक पर शोभा देवी का ऑपरेशन किया और उनका उपचार करता रहा। समय बीतने के साथ स्वास्थ्य में सुधार होने के बजाय तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

इस पर उसे चिकित्सक ने कहीं और अस्पताल में ले जाने के लिए सुझाव दे दिया। परिजन महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यह से राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर ले गए। महिला की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। पति बुधिराम ने थाने में तहरीर देकर केस दर्ज किए जाने की मांग की है। आरोप लगाया कि गलत ऑपरेशन व इलाज के चलते उसकी पत्नी की मौत हुई है। महिला की मौत के बाद से आरोपी झोलाछाप क्लीनिक बंद कर फरार चल रहा है। थानाध्यक्ष अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमाॅर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed