{"_id":"6769ace4fd45cd809b00ea55","slug":"a-purse-full-of-money-was-stolen-the-police-recovered-it-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-126664-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रुपयों से भरा पर्स किया पार, पुलिस ने किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रुपयों से भरा पर्स किया पार, पुलिस ने किया बरामद
Tue, 24 Dec 2024 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। पवित्र गोविंदसाहब मेले में आए एक श्रद्धालु की जेब से रुपये से भरा पर्स रविवार देर शाम दो जेबकतरों ने पार कर दिया। कटका पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जरूरी प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को जेल भेज दिया।
पुलिस को दी तहरीर में पड़ोसी जनपद आजमगढ़ के कंधरापुर गांव निवासी राजेंद्र गुप्ता ने कहा कि रविवार को वह अपने दोस्तों के साथ गाेविंदसाहब मेले में गए थे। इसी बीच जेब में रखा पर्स दो युवकों ने पार कर दिया। पर्स में 7400 रुपये थे। एसओ विवेक वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से दोनों की पहचान कोतवाली क्षेत्र जलालपुर के शाहपुर फिरोजपुर गांव निवासी विनोद व रेनू के रूप में हुई। देर शाम ही दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से रुपये से भरा पर्स भी बरामद कर लिया गया। बाद में दोनों को जेल भेज दिया गया।