{"_id":"6a78b90f7b760d2b7206a559","slug":"a-proposal-of-one-and-a-half-lakh-to-fill-the-bus-stand-potholes-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-162487-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बस अड्डे के गड्ढे भरने के लिए डेढ़ लाख का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बस अड्डे के गड्ढे भरने के लिए डेढ़ लाख का प्रस्ताव
विज्ञापन
अकबरपुर रोडवेज डिपो के निबियहवा पोखरा स्थित अस्थायी बस अड्डा।-संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज डिपो के निबियहवा पोखरा स्थित अस्थायी बस अड्डे की बदहाल स्थिति जल्द सुधरेगी। डिपो प्रशासन ने करीब डेढ़ लाख रुपये की धनराशि का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजा है।
प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद गड्ढों की भराई, समतलीकरण और आवश्यक मरम्मत कार्य कराया जाएगा। वर्तमान में बरसात के कारण बस अड्डे की स्थिति बेहद खराब है। गहरे गड्ढों में पानी भरने से बसों को आने-जाने में परेशानी होती है। कई बार बसों के पहिये गड्ढों में फंस जाते हैं। इससे बसें निर्धारित समय से देरी से रवाना होती हैं। जलभराव और कीचड़ के कारण चालकों को भी बसों तक पहुंचने में कठिनाई होती है।
इस खराब रास्ते का असर रोडवेज की बसों के रखरखाव पर भी पड़ रहा है। उबड़-खाबड़ मार्ग से लगातार गुजरने के कारण बसों के सस्पेंशन, टायर और अन्य पुर्जों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे बसों की मरम्मत और रखरखाव का खर्च बढ़ रहा है। डिपो संचालन प्रभारी लक्ष्मी देवी ने बताया कि समस्या को देखते हुए यह प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव स्वीकृत होते ही जरूरी मरम्मत कार्य शुरू हो जाएंगे।