फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A population of 1500 is without electricity for a week

Ambedkar Nagar News: एक सप्ताह से बिन बिजली के है डेढ़ हजार की आबादी

Fri, 04 Oct 2024 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
A population of 1500 is without electricity for a week
महरूआ के चक्रसेनपुर गांव में फूका पड़ा ट्रांसफार्मर -संवाद।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महरुआ (अंबेडकरनगर)। दो गांव की करीब डेढ़ हजार की आबादी बीते एक सप्ताह से बगैर बिजली के है। अलग-अलग गांवों में ट्रांसफार्मर जलने से आपूर्ति ठप है। तमाम शिकायतों के बाद भी अब तक दोनों स्थानों पर ट्रांसफार्मर नहीं बदले जा सके हैं। ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि करीब एक सप्ताह से बिजली नहीं मिल पा रही है। इसके चलते मुसीबत बढ़ गई है। उधर जिला प्रशासन की दखल के बाद कटेहरी व सेनपुर बिजली उपकेंद्र से सुचारु आपूर्ति शुरू हो गई है।
भीटी तहसील क्षेत्र के घनेपुर व चक्रसेनपुर में 63-63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। इन दोनों ट्रांसफार्मर से करीब डेढ़ हजार आबादी को बिजली आपूर्ति होती है। ग्रामीणों के अनुसार करीब एक सप्ताह पहले घनेपुर जबकि दूसरे दिन चक्रसेनपुर में लगा ट्रांसफार्मर बारिश के चलते जल गया। इससे आपूर्ति व्यवस्था ठप हो गई। ग्रामीणों ने उसी दौरान महरुआ उपकेंद्र पर ट्रांसफार्मर जलने की सूचना भी दे दी। इस बीच करीब एक सप्ताह होने को हैं लेकिन दोनों स्थानों में से कहीं भी ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया।
विज्ञापन

ऐसे में करीब डेढ़ हजार आबादी को बिन बिजली के रहना पड़ रहा है। नतीजा यह है कि एक तरफ जहां पेयजल के लिए मुसीबत हो रही तो वहीं लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए बाजारों का रूख करना पड़ रहा है। कई अन्य तरह के भी मुसीबत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय रामचेत सिंह, इंद्रदेव सिंह, राम कुशल यादव, राम सहाय विश्वकर्मा आदि का कहना है कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कई बार जिम्मेदारों से कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। उधर बृहस्पतिवार को कटेहरी व सेनपुर की बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी गई। रेलवे लाइन के नीचे से होकर आगे कोई व्यवधान न हो इसके लिए दो अतिरिक्त अंडरग्राउंड केबल लगाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed