{"_id":"69cc076670d83bd61c01289a","slug":"a-pedestrian-returning-home-died-after-being-hit-by-a-bike-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-153396-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बाइक की टक्कर से घर लौट रहे राहगीर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बाइक की टक्कर से घर लौट रहे राहगीर की मौत
Tue, 31 Mar 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज/सद्दरपुर। जहांगीरगंज के जल्लापुर निवासी हित्तू गौड़ (55) की सोमवार देर शाम बाइक की टक्कर से मौत हो गई। हित्तू गौड़ गंगासागर गांव निवासी प्रेम तिवारी के यहां आयोजित रामचरित मानस पाठ कार्यक्रम में गए थे। शाम करीब पांच बजे जहांगीरगंज कम्हरिया मुख्य मार्ग के रास्ते पैदल ही घर वापस लौट रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक चालक ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोटें लग गईं। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जहांगीरगंज भिजवाया। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन उनको आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। पति की मौत की खबर सुन पत्नी प्रमिला बेसुध हो गई। बेटा रोहित व रजनीश गुवाहटी और राहुल गाजियाबाद में रहते हैं। पिता की मौत की खबर सुनते ही तीनों घर के लिए रवाना हो गए हैं। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।