{"_id":"67e2e632d17c48e69d092669","slug":"a-modern-workshop-will-be-built-in-iti-roads-will-be-constructed-faster-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-131676-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: आईटीआई में बनेगी आधुनिक कार्यशाला, तेजी से होगा सड़कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: आईटीआई में बनेगी आधुनिक कार्यशाला, तेजी से होगा सड़कों का निर्माण
Tue, 25 Mar 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 25 Mar 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जहांगीरगंज का भवन।
- निर्माण कार्यों के लिए मिले 9.42 करोड़ रुपये, विभागों ने कसी कमर
अंबेडकरनगर। आईटीआई जहांगीरगंज में आधुनिक कार्यशाला के लिए 4.39 करोड़ रुपये तो छह निर्माणाधीन सड़कों के लिए 5.03 करोड़ रुपये का बजट मिला है। कार्यदायी संस्थाओं को मानक के अनुरूप तय समय में काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जहांगीरगंज का चयन वित्तीय वर्ष 2024-25 में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से बेहतर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए किया गया था। परियोजना के दूसरे चरण के लिए शासन ने 4.39 करोड़ रुपये का बजट और मंजूर किया है। इससे यहां आधुनिक कार्यशाला और प्रशिक्षण कक्ष का निर्माण कराया जाएगा।
निर्माण के लिए उप्र राज्य निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था नियुक्त किया गया है। संस्था ने जगह का चिह्नांकन कर लिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे यहां युवाओं को उद्योगों की आवश्यकता के अनुसार अलग-अलग प्रकार की विधाओं में पारंगत किया जा सकेगा। प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि निर्माण शुरू कराने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
सड़कों के लिए मिला 5.03 करोड़ का बजट
ग्रामीण क्षेत्रों का आवागमन सुगम करने के लिए बड़ी संख्या में सड़कों का निर्माण चल रहा है। इसी क्रम में शासन ने आधा दर्जन निर्माणाधीन सड़कों के लिए 5.03 करोड़ रुपये का बजट मुहैया कराया है। सड़कों का निर्माण लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड से हो रहा है। बजट मिलने से सड़कों के निर्माण में तेजी आएगी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। एक्सईएन सौरभ सिंह ने बताया कि निर्धारित समय में आवंटित बजट के मुकाबले बिल प्रस्तुत कर तेजी से निर्माण कराया जाएगा।
इनसेट
इन सड़कों के लिए मिला बजट
- करमपुर संपर्क मार्ग- 32.70 लाख
- रामनगर जमदरा से हाथपाकड़ संपर्क मार्ग- 28.63 लाख
- मिझौड़ा से रावनडीह होते हुए भगवान पट्टी संपर्क मार्ग- 87.27 लाख
- ग्राम हृदयपुर खास से चाचिकपुर के श्री का पूरा संपर्क मार्ग - 47.76 लाख
- महरुआ मिझौड़ा, यादवनगर मार्ग के चौड़ीकरण कार्य- 273 लाख
- ग्राम भारीडीहा के देवीपुर संपर्क मार्ग का निर्माण- 24.50 लाख