फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A memorial to be built in Surharpur in honor of Suheldev

सुहेलदेव के सम्मान में सुरहरपुर में बनेगा स्मारक

Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
A memorial to be built in Surharpur in honor of Suheldev
अंबेडकरनगर के सुरहुरपुर में आयोजितन जनसभा को संबोधित करते बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव स? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ने देश का सम्मान सुरक्षित करने वाले महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को मजबूत करने का काम किया है। उनकी स्मृति में यहां भव्य स्मारक बनाया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री से जरूरी वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन

महाराजा सुहेलदेव की सुरहुरपुर स्थित ननिहाल में किले को लेकर चले आ रहे भारशिव सेना के संघर्ष के बीच सुरहुरपुर में बुधवार को आयोजित सभा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भाषण के केंद्र में सुहेलदेव को ही रखा। उन्होंने कहा कि सुहेलदेव ने आपसी एकता व अखंडता को कायम रखने पर जोर दिया था। उन्होंने विदेशी ताकतों को टिकने नहीं दिया। उन्हें धूल चटाने का काम किया। भाजपा भी इसी नक्शेकदम पर चलती आई है। आज देश विरोधी ताकतों का बुरा हाल है। देश का सम्मान बढ़ाने वाले महाराजा सुहेलदेव के आदर्शों को मजबूत करने के लिए ही भाजपा सरकार उनके नाम पर ट्रेन चलाने से लेकर डाक टिकट तक जारी कर रही है। भव्य स्मारक बनवाए जा रहे हैं तो विश्वविद्यालय की स्थापना भी सुहेलदेव के नाम पर हो रही है। 70 वर्षों के बाद महाराजा सुहेलदेव को किसी सरकार ने उनको समुचित सम्मान दिया है।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा देश का सम्मान बढ़ाने वाले सुहेलदेव के आदर्शों को मजबूत कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ अन्य गुंडागर्दी को बढ़ाने वाले लोग हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था के राज का जिक्र करते हुए कहा कि अब प्रदेश में दंगे नहीं होते। कर्फ्यू नहीं लगते। अब कांवड़ यात्रा पर फूल बरसाएं जाते हैं तो अयोध्या भव्य दीपोत्सव का गवाह बन रहा है। इससे न सिर्फ पूरा प्रदेश वरन संपूर्ण राष्ट्र गौरवान्वित हो रहा है। कहा कि अब गुंडे जेल जा रहे हैं तो उनकी संपत्ति पर बुलडोजर चल रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि इसका व्यापक लाभ समाज के सभी वर्गों को बिना भेदभाव मिल रहा है। कानून का राज होने के चलते प्रदेश में निवेश तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने वर्ष 2024 तक सभी को पक्का घर व सभी घर में साफ पानी दिए जाने का दावा करते हुए कहा कि आम जनता की सभी सुविधाओं का ध्यान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार रख रही है। युवाओं को रोजगार देने का जिक्र करते हुए कहा कि देश में अब गांधी परिवार की सरकार नहीं है। मोदी व योगी युग का दौर है। इसमें सभी को सम्मान व उनका हक मिल रहा है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे बच्चों व परिवार के बीच संस्कार के साथ रहें। नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि घर आने से पहले कुछ और पीकर आने की बजाय जूस पीकर आना चाहिए। इन सबसे देश और तेजी से मजबूत होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रवीरों के नाम पर कमल खिलाने की जरूरत है। लक्ष्मी भी कमल के फूल पर बैठकर आती हैं। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा की जीत तय करनी होगी। कार्यक्रम में भारशिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भीमसेन, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, इतिहासकार एमबी राजभर, वरिष्ठ नेता अरविंद पांडेय, रामप्रकाश यादव, केके मिश्र, डॉ. रजनीश सिंह, विमलेंद्र सिंह, केसरीनंदन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सुरहुरपुर में महाराजा सुहेलदेव की ननिहाल में स्थल आदि को लेकर जो संघर्ष चल रहा है, उसे लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। भारशिव सेना का संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा। भाजपा राजभर समाज के सम्मान के लिए सभी जरूरी प्रयास सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed