फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A liar is never close to Allah

झूठ बोलने वाला कभी अल्लाह के करीब नहीं होता

Mon, 31 Oct 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
A liar is never close to Allah
अंबेडकरनगर। इस्लाम में मजाक में भी झूठ बोलने की इजाजत नहीं है। झूठ बोलने वाला कभी अल्लाह के करीब नहीं जा सकता है। शैतान उन्हीं को बहकाता है जो आगे बढ़ने के लिए झूठ का सहारा लेते हैं। कामयाबी हमेशा सच बोलने वाले के कदम ही चूमती है। यह उद्गार लखनऊ से आए मौलाना सै. हैदर अब्बास ने व्यक्त किए। वह तहसील क्षेत्र जलालपुर के कोरझा में आयोजित एक मजलिस को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंसान जब किसी अच्छे काम करने की सोचता है तो शैतान उसे बहकाना शुरू कर देता है। जो अल्लाह से दूर होते हैं वह शैतान के बहकावे में आ जाते हैं लेकिन जो अल्लाह के करीब होते हैं उन्हें शैतान नहीं बहका पाता। जब कोई नमाज पढने के लिए मस्जिद का रुख करता है तो मस्जिद के गेट तक शैतान बहकाता है।
विज्ञापन

ऐसे में हम सभी को चाहिए कि अपना ईमान मजबूत रखे और झूठ का सहारा छोड़कर सच का साथ दे। मौलाना ने कर्बला के शहीदों के मंजर को भी अपनी तकरीर में पेश कर माहौल को गमगीन बना दिया। मजलिस के दौरान अंजुमन के सदस्यों ने नौहाख्वानी व सीनाजनी भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed