{"_id":"684c727c17ac205ccc0a2784","slug":"a-girl-and-a-young-man-died-due-to-lightning-strike-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-136589-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बिजली बिजली गिरने से बच्ची व युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बिजली बिजली गिरने से बच्ची व युवक की मौत
Sat, 14 Jun 2025 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से मौत पर रोते-बिलखते परिजन।
जहांगीरगंज/आलापुर (अंबेडकरनगर)। सुबह तेज धूप के बाद शुक्रवार को अचानक हुए मौसम में बदलाव के बीच आलापुर तहसील क्षेत्र में गरज के साथ तेज बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक हुई बारिश के दौरान दो स्थानों पर बिजली गिरी। इसकी चपेट में आने से जहांगीरगंज क्षेत्र में घर के पास खेल रही मासूम और आलापुर क्षेत्र में घर के बाहर मोबाइल पर बातचीत कर रहे युवक की मौत हो गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और पीड़ितों को हर संभव मदद मुहैया कराने के आश्वासन दिए हैं।
शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आसमान में तेज गरज के साथ बिजली भी चमक रही थी। इसी बीच जहांगीरगंज के गनपतपुर में आम के बाग में बिजली गिर गई। इस दौरान वहां खेल रही अमरजीत की नौ वर्षीय पुत्री प्रेमजोत गंभीर रूप से झुलस गई, जबकि अन्य बच्चे सुरक्षित रह गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन उसे सीएचसी जहांगीरगंज लाया, जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
एसडीएम आलापुर सुभाष सिंह धामी, नायब तहसीलदार हुबराज, हल्का लेखपाल विपिन तिवारी व उपनिरीक्षक विजय यादव ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
वहीं, आलापुर के सरैया हैवत निवासी राकेश मौर्या अपने घर के बाहर खड़े होकर किसी से फोन पर बात कर रहे थे। इसी बीच अचानक बिजली उन पर गिरी, जिसके बाद वह बेहोश हो गए। परिवार के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आलापुर लेकर आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पाकर पहुंचे तहसीलदार धर्मेंद्र यादव, थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदुम्न यादव, राजा बाबू गुप्ता ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को दिलासा दिया।
घटना पर क्षेत्रीय विधायक त्रिभुवनदात, पूर्व जिला अध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, अयोध्या जिला प्रभारी डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक अनीता कमल, जय राम विमल, त्रिवेणी राम समेत अन्य लोगों ने शोक जताया है।
सबकी लाडली थी प्रेमजोत
अमरजीत गुजरात में रहकर मजदूरी करते हैं। यहां उनकी पत्नी पुनीता देवी अपने तीन पुत्र और इकलौती पुत्री प्रेमजोत के साथ रहती हैं। प्रेमजोत गांव के ही परिषदीय विद्यालय में कक्षा चार की छात्रा थी। हंसमुख स्वभाव के होने के कारण पूरे परिवार की लाडली थी। अचानक हुए इस हादसे से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मां पुनीता देवी को घटना के कई घंटों बाद जानकारी दी गई तो उनके होश उड़ गए। चचेरी बहन शीतल का रो-रो कर बुरा हाल है।
धरी रह गईं जन्मदिन की तैयारियां
राकेश मौर्या सब्जी का व्यापार करते थे। शुक्रवार को उनके छोटे भाई की पुत्री काव्या के तीसरे जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। इसी वजह से वह रामनगर बाजार नहीं गए थे। मौसम खराब होने पर किसी से फोन पर बात करते हुए वह हादसे का शिकार हो गए। परिवार में पत्नी विजयलक्ष्मी के अलावा पुत्री सुधा (16), सोनाली (14), सोनाक्षी (12) व पुत्र शिवांश (8) हैं। हादसे के बाद से पत्नी, बच्चों, एक बड़े और दो छोटे भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।