फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A four-member team will investigate the fraud

Ambedkar Nagar News: धांधली की जांच करेगी चार सदस्यीय टीम

Wed, 14 Dec 2022 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Dec 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
A four-member team will investigate the fraud
अंबेडकरनगर। विकास खंड क्षेत्र बसखारी के टड़वा दरब गांव में विकास कार्यों में मानक की अनदेखी किए जाने की शिकायत की जांच डीपीआरओ के निर्देश पर चार सदस्यीय टीम करेगी। बीते दिनों ग्रामीणों ने जन सुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा था कि गांव में जो काम कराया जा रहा है, वह मानक के अनुरूप नहीं है। गुणवत्ता को दरकिनार कर धांधली बरती जा रही है। इस पर शासन ने डीपीआरओ को मामले में जांच कर जरूरी कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि अपर जिला पंचायतराज अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी बसखारी के अलावा संबंधित अवर अभियंता व आरईएस कर्मी की टीम को जांच सौंपी गई है। 15 दिन के अंदर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जरूरी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed