{"_id":"a5bea35bf82ed38429cfd2caa2d0e56e","slug":"a-fire-was-ashes-million-property-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से राख हुई एक लाख की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से राख हुई एक लाख की संपत्ति
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 23 Feb 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
टांडा तहसील अन्तर्गत भड़सारी ग्रामसभा के मजरा सेवई में मंगलवार दोपहर बाद ग्राम प्रधान के छप्परनुमा घर में आग लग गई। गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने आधा घंटे के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। घटना में 40 हजार नगदी सहित लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति को नुकसान हुआ है। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका।
सेवई निवासी ग्राम प्रधान प्रमिला देवी के छप्परनुमा घर में मंगलवार दोपहर बाद ढाई बजे करीब अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते देख घर के अंदर मौजूद प्रमिला व परिवार के अन्य सदस्य गुहार मचाते हुए बाहर भागे। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। गुहार पर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने लगभग आधा घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक पूरी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी।