फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A dozen offices including district court sanitized

जिला न्यायालय सहित एक दर्जन कार्यालय सैनिटाइज्ड

Tue, 20 Apr 2021 11:13 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
A dozen offices including district court sanitized
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए मंगलवार को जनपद न्यायालय सहित विभिन्न सरकारी कार्यालयों में अभियान चलाकर सैनिटाइजेशन कार्य किया गया। इस दौरान आम नागरिकों से भी अपील की गयी कि वह अपने घरों में ही रहते हुए नियमित अंतराल पर सैनिटाइजेशन कराते रहे। रोकथाम की जागरुकता से ही कोरोना का खतरा खत्म किया जा सकता है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया लगातार जारी है। मंगलवार को भी यह सिलसिला कायम रहा। एक दिन पहले ही अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद मंगलवार को जनपद न्यायालय को पूरी तरह बंद कर समूचे न्यायालय परिसर को मुख्य गेट से लेकर सभी कक्षों को सैनिटाइज किया गया। इसके साथ ही अकबरपुर तहसील, सीएमओ कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय, जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट, अकबरपुर विकास खंड कार्यालय, अकबरपुर नगर पालिका परिषद कार्यालय को भी सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया सुबह से लेकर देर शाम तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा जलालपुर, टांडा, भीटी व आलापुर तहसील मुख्यालय पर भी सैनिटाइजेशन प्रक्रिया के दौरान आम नागरिकों से अपील की गयी कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को एकजुटता के साथ सतर्कता बरतना जरूरी है। इसके लिए समय समय पर अपने अपने घरों को सैनिटाइज करते रहना चाहिए। डीपीआरओ दुर्गाप्रसाद तिवारी ने बताया कि सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। आगामी दिनों में इसे और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed