फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   A complaint was filed against the MLA for his controversial remarks

Ambedkar Nagar News: विवादित टिप्पणी पर विधायक के खिलाफ दी तहरीर

Thu, 16 Oct 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 16 Oct 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
A complaint was filed against the MLA for his controversial remarks
अंबेडकरनगर/बसखारी। अकबरपुर से सपा विधायक एवं राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर की ओर से नवरात्र से पहले एक बैठक के दौरान कथित रूप से रामायण और सनातन धर्म प्रचारकों पर की गई टिप्पणी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता शुभम सिंह पालीवाल ने हंसवर और आनंद तिवारी ने अकबरपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शुभम सिंह ने अपनी तहरीर में कहा कि वह सनातन धर्म में आस्था रखते हैं और विधायक द्वारा की गई कथित टिप्पणी ने उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले में प्रार्थना पत्र मिला है। उच्चाधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। फिलहाल जांच शुरू कर दी गई है। जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अकबरपुर के मीरानपुर निवासी आनंद तिवारी ने शहर कोतवाली में दिए गए शिकायती पत्र में बताया है कि पेरियार के बहाने रामायण जलाने और फाड़ने के लिए उकसाया है। अयोध्या एवं कुंभ जैसे धार्मिक आयोजनों में न जाने की सलाह देकर वैमनस्य फैलाने का प्रयास किया है। नवरात्र, धर्म, आस्था व संत समाज के प्रति अपमानजनक बातें कही हैं। सीओ सिटी नीतीश तिवारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed