{"_id":"6a99a852464a51db7a02412c","slug":"a-committee-has-been-formed-to-investigate-the-womans-death-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-164149-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: महिला की मौत के मामले में जांच समिति गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: महिला की मौत के मामले में जांच समिति गठित
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अहिरौली क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार की ओर से आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत के बाद सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।
भवानीपुर सोनावा गांव निवासी रुपेश यादव ने आईजीआरएस पर शिकायत करते हुए आरोप लगाया था कि तीन जुलाई को बीमारी के चलते उनकी पत्नी को अहिरौली क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आरोप है कि अस्पताल में गलत इलाज किए जाने के कारण उनकी पत्नी की मौत हो गई थी।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने बृहस्पतिवार को तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। समिति मामले से जुड़े तथ्यों और उपचार संबंधी अभिलेखों की जांच करेगी। सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि महिला की मौत के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)