फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   मां को पीटकर किया मरणासन्न

मां को पीटकर किया मरणासन्न

Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Wed, 29 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
महरुआ (ब्यूरो)। मामूली कहासुनी में युवक ने अपनी मां पर ही प्राणघातक हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। आननफानन में परिवार के अन्य सदस्यों ने महिला को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया। एसओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मामला थाना अंतर्गत रामनगर कर्री तौकला गांव का है। बताया जाता है कि गांव निवासी विक्रांत उर्फ गोलू की किसी बात को लेकर अपनी मां सावित्री देवी (41) पत्नी हरिश्चंद्र सिंह से विवाद हो गया। बताया जाता है कि इसी बीच विक्रांत ने तैश में आकर लाठी से सावित्री देवी पर हमला कर दिया। लाठी से कई वार करने के साथ ही एक लाठी उसके सिर पर मार दिया। इससे सावित्री का सिर फट गया। सिर से बहता खून देखकर विक्रांत घबरा गया और लाठी वहीं फेंककर भाग खड़ा हुआ। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण व सूचना मिलने पर पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों ने गंभीर रूप से घायल महिला को निजी वाहन से जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के अनुसार मां व बेटे में अक्सर कहासुनी होती रहती थी।
विज्ञापन

इस बीच ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दबिश देकर घर के निकट से आरोपी पुत्र विक्रांत को हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। एसओ राजदेव मिश्र ने बताया कि परिवार के अन्य सदस्य चूंकि महिला के साथ लखनऊ गए हुए हैं, इसलिए किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed