{"_id":"149-87494","slug":"AmbedkarNagar-87494-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सेंध लगाकर एक लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सेंध लगाकर एक लाख की चोरी
AmbedkarNagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
भीटी (ब्यूरो)। स्थानीय थाना क्षेत्र से महज 200 मीटर दूर स्थित एक व्यक्ति के घर चोरों ने सेंध लगाकर हजारों रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने के बाद परिवारीजनों ने थाने में तहरीर दी है।
जमुना पुत्र मुन्नू जमादार कर घर भीटी ब्लाॅक परिसर के बगल थाने से लगभग 200 मीटर दूर स्थित है। मंगलवार रात जमुना का परिवार घर के बाहरी हिस्से में सो रहा था। रात में किसी समय अज्ञात चोर घर की पिछली दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस गए। इसके बाद घर में रखा कई आभूषण व अन्य सामान पार कर दिए। बाक्स में कई महत्वपूर्ण कागजात भी थे। घटना की जानकारी पीड़ित परिवार को बुधवार सुबह हो सकी। पीड़ित ने थाने में लिखित तहरीर दी है। बताया कि चोर लगभग एक लाख रुपये के सामान ले गए हैं। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।