{"_id":"149-87458","slug":"AmbedkarNagar-87458-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस का कारोबार 20 करोड़ के पार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस का कारोबार 20 करोड़ के पार
AmbedkarNagar
Updated Tue, 28 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। धनतेरस पर जिले में 20 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। सुबह से ही जिला मुख्यालय सहित अन्य छोटी बड़ी बाजारों में विभिन्न सामानों की खरीददारी के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। लोगों ने आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक सामान समेत बर्तन व अन्य सामानों की बढ़ चढ़कर खरीददारी की। अच्छी बिक्री होने की उम्मीद से भरपूर जिला मुख्यालय सहित अन्य छोटी बड़ी बाजारों में दुकानदारों ने एक दिन पूर्व ही सभी आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी थीं। देर रात होते-होते जगह-जगह विभिन्न प्रकार की दुकानें सज गईं थीं। मंगलवार सुबह से ही बाजारों में खरीददारी के लिए लोग पहुंचने लगे। दोपहर तक खरीददारों की संख्या बाजारों में कम होने के चलते दुकानदारों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उत्पन्न होने लगी, लेकिन दोपहर बाद समय बीतने के साथ ही बड़ी संख्या में खरीददार बाजारों में पहुंचने लगे। जैसे जैसे उपभोक्ताओं की भीड़ बढ़ती गई, दुकानदारों के चेहरे पर चमक भी बढ़ती गई। स्टील के पांच बर्तनों के सेट की खरीददारी भी लोगों ने जमकर की। स्टील के गिलास, चम्मच सहित अन्य बर्तनों की लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीददारी की। शहजादपुर स्थित बर्तन की दुकान करने वाले विनोद अग्रहरि ने कहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा से अधिक बिक्री हुई। एक अन्य बर्तन विक्रेता संतोष साहू ने बताया कि अपेक्षा के अनुकूल लोगों ने दुकान पर पहुंचकर अपनी मनपसंद के सामानों की खरीददारी की।
इसके अलावा सराफा की दुकानों पर भी बड़ी संख्या में लोगों ने अपने मनपसंद के आभूषण की खरीददारी की। किसी ने चांदी के सिक्के खरीदे, तो किसी ने चांदी के रुपये। इसके अलावा हल्के व आकर्षक डिजाइन के आभूषणों की खरीददारी में लोगों ने अधिक दिलचस्पी दिखाई। सराफा व्यवसाई सोनू सेठ ने बताया कि सोने व चांदी के दाम में कमीं होने के बावजूद लोगों ने अधिकांशत: हल्के व आकर्षक डिजाइनों के आभूषणों की खरीददारी पर अधिक जोर दिया। अन्य सामानों के साथ साथ लोगों ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों के शो रूम पर पहुंचकर बाइक व ट्रैक्टर की खरीददारी की। चार पहिया वाहनों की तो कम बिक्री हुई, लेकिन दो पहिया वाहनों की जमकर खरीददारी लोगों ने की। इसके अलावा रंगबिरंगी झालराें, लक्ष्मी गणेश की मूर्ति सहित सूरन व लाई चना की भी लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीददारी की।
बाजार में उमड़ी ग्राहकों की भीड़ ः टांडा। धनतेरस पर बाजारों में जमकर खरीददारी हुई। बर्तन व जेवरात के अलावा इलेक्ट्रॉनिक व बाइक की एजेंसियों पर भीड़ जुटी रही। इस अवसर पर आयुर्वेदाचार्यों ने भगवान धंवंतरि की विधान से पूजन अर्चन भी किया। दीपोत्सव के पूर्व धनतेरस पर्व पर खरीददारी का मुख्य आकर्षण तो बर्तन व जेवरों की दुकानों पर था। इलेक्ट्राॅनिक व मोटर बाइक की एजेंसियों पर भी भीड़ कम नहीं थी। शाम होने के साथ ही खरीददारों की भीड़ बढ़ती गई। नगर के मोहल्ला मुबारकपुर, चौक, हयातगंज, छज्जापुर, पानी टंकी चौराहा सहित जगह जगह दुकानें सजी हुई थीं।
विज्ञापन
जेवर की दुकानों पर चांदी के सिक्के, चांदी के बर्तन व जेवर खरीदते लोग देखे गए। बर्तन की दुकानों तथा विद्युत के सामानों की दुकानों पर आवश्यकतानुसार खरीददारी में व्यस्त रहे। पटाखे की दुकानें भी सज गई हैं। इसके अलावा गणेश लक्ष्मी की मूर्तियाें की भी खूब खरीददारी हुई। दूसरी तरफ नगर के आयुवेदाचार्य वैद्य जगदीश प्रसाद ने भगवान धंवंतरि की जयंती विधि विधान पूर्वक मनाई।