फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सरयू में उतराता मिला महिला सिपाही का शव

सरयू में उतराता मिला महिला सिपाही का शव

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हंसवर। गोंडा जिले में तैनात एक महिला कांस्टेबल का शव रविवार सुबह सरयू नदी में उतराता पाया गया। वर्दी में महिला का शव उतराता देख स्थानीय लोगों ने उसे किनारे लगाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक महिला कांस्टेबल मानसिक रूप से काफी परेशान थी। तीन दिन पूर्व उसने अयोध्या में सरयू नदी में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन

हंसवर थाना क्षेत्र के केवटला माझा गांव के कुछ ग्रामीणों ने रविवार सुबह सरयू नदी में पुलिस की वर्दी में एक शव बहता देखा। इस पर कुछ ग्रामीणों ने शव को किसी प्रकार नदी के किनारे लगाया। पता चला कि शव महिला का है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना क्षेत्रीय पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसओ नजीब अहमद पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अभिरक्षा में ले लिया। छानबीन में पता चला कि शव गोंडा जिले में कांस्टेबल के पद पर तैनात रही मंजू मिश्रा (30) का था। कुछ समय पूर्व ही उसका विवाह लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप मिश्र के साथ हुआ था। प्रदीप शिक्षामित्र के रूप में कार्यरत है। बताते हैं कि हाल ही में मंजू का पांच वर्षीय पुत्र कुनाल रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया था। लखनऊ के महानगर थाने में इसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी। इसे लेकर वह काफी परेशान थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार तीन दिन पूर्व वह गोंडा से फैजाबाद पहुंची। इसके बाद अयोध्या में सरयू नदी में छलांग लगा दी। कुछ लोगों ने उसे कूदते देखा भी था। एसओ ने बताया कि महिला सिपाही के नदी में कूदने के बाद स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली थी। रविवार को उसका शव बहता हुआ यहां पहुंच गया। एसओ नजीब अहमद के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed