फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   विवाद में युवक की अंगुली काटी

विवाद में युवक की अंगुली काटी

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार में मामूली विवाद पर एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियार से एक विपक्षी युवक के हाथ की एक अंगुली काट दी। गंभीर रूप से जख्मी युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने थाना में तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुर्कीबाजार निवासी गुलाम रसूल (23) पुत्र मोहम्मद जैद व सलामुद्दीन पुत्र सर्जन के बीच रविवार सुबह किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया। स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। आरोप है कि कुछ ही देर बाद सलामुद्दीन कुछ अन्य लोगों के साथ गुलाम रसूल के घर पहुंचा और अभद्रता करता हुआ उसके बाएं हाथ की एक अंगुली धारदार हथियार से काट दिया। इससे मौके पर हड़कंप मच गया। गुहार मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। लोगों को आता देखकर सलामुद्दीन व अन्य वहां से भाग गए। परिवारीजनों ने घायल गुलाम को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। बाद में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाने में तहरीर दी है। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed