फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   कालाबाजारी में कोटेदार गिरफ्तार

कालाबाजारी में कोटेदार गिरफ्तार

Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Mon, 20 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर। पुलिस ने कालाबाजारी को ठेले से ले जाया जा रहा सार्वजनिक वितरण प्रणाली का चार बोरी चावल व दो बोरी गेहूं पकड़ा है। पुलिस अनाज को अभिरक्षा में लेकर छानबीन कर रही है। मामले में सोनगांव के कोटेदार को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गरीबों के बीच बंटने वाले राशन की कालाबाजारी का सिलसिला नहीं थम रहा है। शनिवार सुबह रामपुर चाड़ीडीहा गांव के कुछ लोगों ने ठेले पर लादकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली का राशन जाते देखा। इसकी सूचना ग्रामीणों ने तत्काल एसडीएम विवेक मिश्र को दी। एसडीएम के निर्देश पर जलालपुर पुलिस गांव पहुंची। पुलिसकर्मियों ने ठेले से राशन ले जा रहे ग्रामीण से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह सोनगांव के कोटेदार उदयभान के घर से ला रहा है। ठेले पर चार बोरी चावल व दो बोरी गेहूं लदा था। एसओ केके द्विवेदी ने बताया सोनगांव के कोटेदार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed