{"_id":"149-87282","slug":"AmbedkarNagar-87282-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"लटके प्रार्थना पत्रों को लेकर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लटके प्रार्थना पत्रों को लेकर जताई नाराजगी
AmbedkarNagar
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
टांडा। मंडलायुक्त विशाल चौहान एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक संजय कक्कड़ ने शनिवार को टांडा कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में भाग लिया। अधिकारियों को पुलिसकर्मियों ने सलामी दी। आयुक्त ने सुनवाई के दौरान मोहल्ला मुबारकपुर में नाली के विवाद में तहसील दिवसों में पड़े कई प्रार्थना पत्रों की जानकारी होने पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आरडी बाजपेयी को कड़ी फटकार लगाई।
आयुक्त ने बताया कि तहसील दिवस व समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कम से कम एक सप्ताह या अधिकतम 15 दिन में होना चाहिए, यह शासन की प्राथमिकता है। डीएम से कहा कि तहसील दिवस व समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों पर सरसरी कार्रवाई की गई हो तो उसकी जांच करें। भूमि संबंधी धारा 122 बी, हदबरारी व बंटवारे के मुकदमे के निस्तारण में तेजी लाने व एक माह के अंदर निस्तारित करने का निर्देश दिया। आय, जाति व निवास प्रमाण पत्रों का डाटा निकलवाकर समय से जारी करने का निर्देश दिया। अधिवक्ता संघ टांडा की तहसील में कर्मचारियों की मांग पर आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया। डीआईजी संजय कक्कड़ ने कहा कि दीपोत्सव पर विशेष सतर्कता बरती जाए। कहा कि अवैध तरीके से आतिशबाजी के निर्माण व स्टॉक करने वालोें के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बिना अनुमति के आतिशबाजी की बिक्री नहीं होगी। पटाखों की दुकान एक ही स्थान पर लगेगी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक उमेश श्रीवास्तव, एडीएम राममूर्ति मिश्र, एसडीएम नरेंद्र सिंह, सीओ सत्यम, तहसीलदार राजेश सिंह, कोतवाल एनके पांडेय व एसओ बृजनंदन सिंह समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।