{"_id":"149-87188","slug":"AmbedkarNagar-87188-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आज से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आज से
AmbedkarNagar
Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। राजीव गांधी खेल अभियान के तहत विकास खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं 17 अक्तूबर से कराई जा रही हैं। इसमें संबंधित विकास खंड के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। इसमें एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, कुश्ती व भारोत्तोलन विधाओं में प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।
राजीव गांधी खेल अभियान के तहत रामनगर के वीपी शुक्ला इंटर कॉलेज त्रिलोकपुर में 17 अक्तूबर से, जनता इंटर कॉलेज बदोसराय सिरौलीगौसपुर व मिनी स्टेडियम बड़ागांव में 20 अक्तूबर से, ग्राम्यांचल महाविद्यालय हैदरगढ़ में 28 अक्तूबर से, पायका सेंटर सिकरी जीवल पुरे डलई, मिनी स्टेडियम मंगलपुर ककरी, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 अक्तूबर से, पायका केंद्र धरौली व नेशनल इंटर कॉलेज फतेहपुर में 1 नवंबर से, राजकीय इंटर कॉलेज सूरतगंज में 3 नवंबर से, आदर्श इंटर कॉलेज सिद्धौर में 4 नवंबर से, पायका केंद्र मोहसंड में 5 नवंबर से व खेल मैदान हरख में 7 नवंबर से प्रतियोगिताएं होंगी। सभी प्रतियोगिताएं दो दिवसीय होंगी। जिला युवा कल्याण अधिकारी शिल्पी पांडेय ने बताया कि ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में आयु सीमा की बाध्यता नहीं है। इसमें ब्लॉक का ही खिलाड़ी होना चाहिए। जनपदीय प्रतियोगिता में 16 वर्ष आयु वर्ग तक के खिलाड़ी ही प्रतिभाग कर सकेंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी से संपर्क कर पंजीयन करा सकते हैं।