फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   सूर्यमणि पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

सूर्यमणि पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Tue, 21 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फंसे हिंदू युवा वाहिनीके जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव व दो अन्य पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी है। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू करने की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन

बताते चलें कि बीते दिनों महरुआ थाना क्षेत्र की एक महिला ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर हिंयुवा जिलाध्यक्ष सूर्यमणि यादव समेत दो अन्य पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी उमेश श्रीवास्तव ने अकबरपुर पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पूरे मामले की विवेचना सीओ सिटी इंदू सिद्धार्थ को सौंप दी थी। महिला ने सीजेएम न्यायालय में बयान दर्ज कराया था। चिकित्सीय परीक्षण में भी दुष्कर्म की पुष्टि भी हो चुकी है। अब इस मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार करने की तैयारी शुरू कर दी है। एसपी उमेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह विवेचना की प्रक्रिया है। पुलिस तथ्यों के अनुरूप कार्रवाई तय करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed