{"_id":"149-85850","slug":"AmbedkarNagar-85850-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान से होगी पांच लाख की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधान से होगी पांच लाख की वसूली
AmbedkarNagar
Updated Sun, 21 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। हसनपुर सुंथर के ग्राम प्रधान द्वारा खलिहान की भूमि से मिट्टी खोदने के प्रकरण में तहसीलदार की जांच आख्या पर उप जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह ने प्रधान से चार लाख 94 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति वसूली के लिए अपर जिलाधिकारी को पत्र भेजा है।
उप जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी को भेजे पत्र में कहा है कि तहसीलदार द्वारा प्रस्तुत जांच आख्या 11 सितंबर का संदर्भ ग्रहण किया जाए। इसमें तहसीलदार राजेश सिंह ने बताया है कि ग्राम हसनपुर सुंथर में स्थित संबंधित एक भूमि राजस्व अभिलेख में खलिहान दर्ज है। इसमें से ग्राम प्रधान रामभवन ने मिट्टी निकालकर तालाब का स्वरूप दे दिया है। इससे ग्रामसभा को भारी क्षति हुई है। जिला प्रशासन की ओर से निर्धारित दर से प्रति वर्ग मीटर के सापेक्ष भूमि की क्षतिपूर्ति के क्रम में 190 वर्ग मीटर के चार लाख 94 हजार रुपये की वसूली आवश्यक है।