{"_id":"149-79926","slug":"AmbedkarNagar-79926-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय में पेश किया गया सैफ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय में पेश किया गया सैफ
AmbedkarNagar
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। टांडा के बहुचर्चित राममोहन हत्याकांड में निरुद्ध सैफ शुक्रवार को पेशी पर जनपद न्यायालय लाया गया। यहां उसने न्यायालय में हाजिरी दी। बताते चलें कि 4 दिसंबर 2013 को टांडा में दवा व्यवसायी राममोहन की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। इस मामले में पुलिस ने इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के बेलासपुर निवासी सैफ को जलालपुर से गिरफ्तार करने का दावा किया था। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने बताया था कि वह शातिर आतंकी है। हालांकि पुलिस इसे साबित करने में अब तक विफल रही है। लगभग दो माह पूर्व गिरफ्तारी के बाद से ही सैफ फैजाबाद मंडल कारागार में निरुद्ध है। शुक्रवार को 14 दिन की रिमांड पूरी होने पर उसे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जनपद न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन