फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   हादसों में छात्रा समेत तीन की मौत

हादसों में छात्रा समेत तीन की मौत

Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
AmbedkarNagar
AmbedkarNagar Updated Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में शुक्रवार को हुए हादसों में छात्रा, किशोर और मासूम की मौत हो गई। जबकि दो बुजुर्गों समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महरुआ के खंड़हरा निवासी रवींद्र पांडेय अपनी 14 वर्षीय पुत्री आस्था को बाइक से विद्यालय की बस पर बैठाने घनेपुर जा रहे थे। जब वे दोनों घनेपुर गांव के निकट पहुंचे, तो सामने गड्ढा आने से लगे झटके के कारण वह बाइक से नीचे सड़क पर गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। आननफानन उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आस्था अकबरपुर नगर स्थित डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा थी। जैतपुर के आशापारा निवासी अमन (12) पुत्र इंद्रजीत शुक्रवार पूर्वाह्न घर के सामने से गुजर रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पर दौड़कर लटकने का प्रयास कर रहा था। ऐसा करते समय उसका हाथ फिसल गया और ट्रॉली की चपेट में आकर कुचल गया। आननफानन उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिवारीजनों को सौंप दिया। वहीं अकबरपुर के लोरपुर ताजन गांव निवासी रामबहादुर का पुत्र आलोक (6) घर के बाहर खेल रहा था। इसी समय उधर से गुजर रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आननफानन उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर उसे परिवारीजनों को सौंप दिया गया। परिवारजनों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अकबरपुर के शहजादपुर निवासी अकबर खान शुक्रवार पूर्वाह्न बाइक से कहीं जा रहा था। ओवरब्रिज के निकट एक अन्य बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे अकबर के अलावा दूसरी बाइक पर सवार सुशीला देवी निवासी लोरपुर ताजन घायल हो गई। जहांगीरगंज के टड़वा निवासी नसीबुन्निशा (22) पत्नी सिराज अहमद जहांगीरगंज बाजार में एक बाइक की टक्कर से घायल हो गई। इसी थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर निवासी बुधिराम (88) पुत्र अंबिका सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर से घायल हो गए। अलीगंज के आसोपुर निवासी बृजेश की छह वर्षीय पुत्री सुनैना घर के सामने खेल रही थी। इसी समय एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। उधर भीटी थाना क्षेत्र वाजिदपुर निवासी रामअचल (75) पुत्र राघव साइकिल से बाजार जा रहा था। इसी समय एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दिया। वहीं इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के यादवपुर गांव निवासी मिठाईलाल (40) पुत्र पतिराम केदारनगर बाजार में बाइक की टक्कर से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed