{"_id":"149-77951","slug":"AmbedkarNagar-77951-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल का ताला तोड़ किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल का ताला तोड़ किया हाथ साफ
AmbedkarNagar
Updated Sat, 03 May 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुबारकपुर। टांडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामपुर कला स्थित एक विद्यालय के कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर चलते बने। प्रधानाध्यापिका एवं ग्राम प्रधान ने संयुक्त रूप से कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कला स्थित जूनियर हाईस्कूल वाटिका में बीती रात घुसे चोरों ने विद्यालय कार्यालय का ताला तोड़कर उसमें रखे बाक्स का ताला तोड़ डाला। इसके बाद उसमें रखे आवश्यक समान उठा ले गए। चोरों ने कक्ष में रखे रसोईगैस सिलेंडर, वर्तन व टाट आदि भी उठा ले गए। मामले की तहरीर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शांती वर्मा व ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन