{"_id":"149-72379","slug":"AmbedkarNagar-72379-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड व कोहरे से आम जनजीवन अस्तव्यस्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड व कोहरे से आम जनजीवन अस्तव्यस्त
AmbedkarNagar
Updated Fri, 10 Jan 2014 05:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को लोगों को हाड़कंपाऊ ठंड का सामना करना। दिन भर लोगों को सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। इससे आम जनजीवन बुरी तरह अस्तव्यस्त हो गया। कोहरे का व्यापक असर यातायात पर पड़ा। कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों में भी आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा। लोग खुद को ठंड से बचाने के लिए अपने घरों में कैद नजर आए। नगर क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था न होने के चलते आम लोग खासे परेशान हुए। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पर ऐसे लोगों की संख्या अधिक थी, जो अलाव के अभाव में ठिठुरते दिखे। नरेंद्रदेव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 डिग्री व न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस रहा। अगले 24 घंटों में सुबह कोहरा-धुंध रहने, रात का तापमान गिरने तथा ठंड बढ़ने की संभावना है।
बुधवार को जनपदवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। आसमान में बादल छाए रहने से सूर्य देव का भी दर्शन नहीं हुआ। मंद गति से चल रही पछुआ हवा ने ठंड को और बढ़ा दिया। कोहरा छाने से यातायात पर व्यापक असर दिखा। गलन भरी ठंड से लोगों को खासी परेशानी हुई। परिषदीय विद्यालयों में छुट्टी होने से अभिभावकों को कुछ राहत रही। उच्च कक्षा के छात्र-छात्राओं की संख्या भी विद्यालयों में कम ही दिखी। अकबरपुर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में अलावा की व्यवस्था न किए जाने से भी लोगों को खासी दिक्कत हुई। रेलवे स्टेशन व बस स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को खासी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पर्याप्त अलाव न जलाने से ज्यादातर यात्री ठंड में ठिठुरते दिखे। स्टेशन पर मौजूद रिक्शा चालकों को ठंड का सामना करना पड़ा। ठंड के चलते यात्री भी कम आए। कार्यालयों में भी जो कर्मचारी पहुंचे थे। वो दिनभर अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे।