{"_id":"149-70114","slug":"AmbedkarNagar-70114-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्नाटे में गुजर गया महिला मतदाता मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन्नाटे में गुजर गया महिला मतदाता मेला
AmbedkarNagar
Updated Mon, 25 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मतदान में महिलाओं की शतप्रतिशत भागीदारी के लिए रविवार को जिले की विभिन्न तहसीलों में लगाया गया विशेष महिला मतदाता मेला सन्नाटे में गुजर गया। चंद महिलाओं ने ही इस मौके पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया। विशेष बात यह रही कि जिला मुख्यालय पर ही आमतौर पर पूरे दिन तहसील परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। मेले में महिलाओं की सहभागिता न होने के पीछे मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार न होना बताया जा रहा है। सभी पांच तहसीलों में नाम बढ़वाने के लिए कुल 1,479, नाम कटवाने के लिए 38 व नाम दुरुस्त कराने के लिए 253 महिलाओं ने ही आवेदन पत्र जमा किए।
चुनाव में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी के लिए शासन स्तर पर विभिन्न प्रकार की कवायद की जा रही है। बीते दिनों व्यापक स्तर पर मतदाता पुनरीक्षण अभियान चला। हालांकि यह अभियान बीएलओ की लापरवाही की भेंट चढ़ गया। बीएलओ की मनमानी रविवार को भी दिखाई दी। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को जिले की सभी पांच तहसीलों में विशेष महिला मतदाता मेले का आयोजन हुआ। इस मेले का मुख्य उद्देश्य मतदान में शतप्रतिशत महिलाओं की भागीदारी है। मेले के प्रति विभागीय अधिकारी कितना गंभीर रहे, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसे लेकर किसी भी तहसील क्षेत्र में प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। और तो और समाचार पत्रों में भी जो विज्ञप्ति भेजी गई, वह शनिवार देर सायं भेजी गई।
इसी लापरवाही का ही नतीजा रहा कि रविवार पूरे दिन बीएलओ महिलाओं के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन बहुत कम ही महिलाओं ने ही पहुंचकर अपना नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया। ‘अमर उजाला टीम’ रविवार दोपहर लगभग एक बजे जब अकबरपुर तहसील पहुंची, तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। सभी कुर्सियां खाली पड़ी हुई थीं। दो-चार महिलाएं ही वहां नजर आईं। अकबरपुर नगर की प्रज्ञा व राधिका ने कहा कि मतदान को लेकर वे काफी उत्साहित हैं। उन्होंने नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया है। पहितीपुर की आराधना व प्राची ने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर खुशी का इजहार किया। कहा कि अब उसे भी अपने अधिकार का प्रयोग करने का मौका मिलेगा। जलालपुर में तहसीलदार श्याम अवध चौहान की अध्यक्षता में लगे मेले में कुल 22 लोगों ने नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया। इसमें 13 महिलाएं व नौ पुरुष शामिल रहे। टांडा में मेले के दौरान आयोजित गोष्ठी में एसडीएम कुमार प्रशांत ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लें। मतदान करना उनका अधिकार है। इस दौरान कुल 110 लोगों ने तहसील परिसर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया। इसमें 40 महिलाओं व 70 पुरुष शामिल रहे। आलापुर के सिंगारी देवी स्मारक महाविद्यालय परिसर में आयोजित महिला मतदाता मेले में कुल 157 ने मतदाता सूची में नाम बढ़ाने के लिए आवेदन किया। इसमें 80 महिलाएं व 77 पुरुष शामिल रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए एसडीएम एसपी सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपना पंजीकरण कराएं। साथ ही मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लें।