{"_id":"149-70110","slug":"AmbedkarNagar-70110-149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में मां बेटी घायल, भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में मां बेटी घायल, भर्ती
AmbedkarNagar
Updated Tue, 26 Nov 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सड़क दुर्घटना में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। टांडा थाना अंतर्गत सिसवां गांव निवासी रईसा खातून (55) पत्नी सुभान अपनी पुत्री शहाना अंजुम (16) के साथ रविवार की सुबह बाइक से इल्तिफातगंज किसी कार्य से जा रही थी। बाइक उसका पुत्र रेहान चला रहा था। जब वे सुंथर गांव के निकट पहुंचे, तो सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की साइड लगने से बाइक चालक अनियंत्रित हो गया। इससे तीनों बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े। घटना में रईसा खातून व शहाना को गंभीर चोटें आईं। समाजवादी एंबुलेंस से दोनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन